Chaprasi Bharti 2025: चपरासी भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

Published On: July 9, 2025
Chaprasi Bharti 2025

आप सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो ऐसे में हम आपको बता दें कि चपरासी भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी हुआ है। यह नोटिफिकेशन वैशाली जिला न्यायालय हाजीपुर सिविल कोर्ट की तरफ से घोषित किया गया है।

तो ऐसे उम्मीदवार जो दसवीं कक्षा पास कर चुके हैं वे अब इस भर्ती के तहत अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं। इस प्रकार से हम यहां यह भी बता दें कि बिहार चपरासी भर्ती के माध्यम से 10 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को चपरासी के रूप में काम करने का मौका मिलेगा। अगर आपको यह सरकारी नौकरी चाहिए तो ऐसे में आपको अपना आवेदन 17 जुलाई तक जमा कर देना चाहिए।

यदि आप नहीं जानते कि चपरासी भर्ती के लिए कैसे अप्लाई किया जाता है तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख आपकी काफी मदद कर सकता है। बिहार चपरासी भर्ती की सारी जानकारी जानने के लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं क्योंकि हम आपको बताएंगे इस भर्ती का सारा विवरण जैसे शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि।

Chaprasi Bharti 2025

सिविल कोर्ट की तरफ से हाल ही में चपरासी भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस विज्ञापन के मुताबिक इस पद के लिए 10 योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति मिलेगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि बिहार सिविल कोर्ट की तरफ से यह भर्ती इसलिए पूरी की जा रही है ताकि कोर्ट की संस्थागत कार्रवाई को नियमित और सुचारू रूप से चलाया जा सके। ‌

जिन उम्मीदवारों का चयन चपरासी के पद पर किया जाएगा इन्हें दस्तावेजों को व्यवस्थित करना होगा। इसके अलावा नोटिस विवरण, फाइल सौंपना और न्यायालय के दूसरे महत्वपूर्ण कार्यों को करना होगा। इस प्रकार से चपरासी के पद पर केवल वही उम्मीदवार नौकरी हासिल कर सकते हैं जो इस काम को सुसंगठित और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने योग्य होंगें।

इस तरह से हम आपको बता दें कि आवेदन देने की प्रक्रिया को 27 जून से प्रारंभ किया गया है। उम्मीदवार चपरासी भर्ती के लिए अपना आवेदन अंतिम तारीख 17 जुलाई तक दे सकते हैं। तो बिहार राज्य के स्थानीय युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है न्यायिक क्षेत्र में नौकरी हासिल करने का।

चपरासी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

जो उम्मीदवार बिहार चपरासी भर्ती के पद पर काम करने में रुचि रखते हैं और आवेदन देना चाहते हैं तो इस तरह से इसके लिए शिक्षा और अन्य योग्यताएं कुछ इस प्रकार से होनी चाहिएं –

  • अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से या फिर बोर्ड से न्यूनतम कक्षा दसवीं पास की हो।
  • आवेदनकर्ता व्यक्ति बिहार राज्य का स्थाई निवासी हो।
  • अभ्यर्थी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए ताकि अपने कार्य को सही प्रकार से कर सके।
  • उम्मीदवार को साइकिल को चलाने की जानकारी होनी चाहिए ताकि न्यायालय परिसर में दस्तावेज और नोटिस इत्यादि को पहुंचाते समय साइकिल का इस्तेमाल कर सके।
  • आवेदक को अपनी क्षेत्रीय भाषा के अलावा हिंदी और अंग्रेजी भाषा को लिखना और बोलना आना जरूरी है।

चपरासी भर्ती के लिए आवेदन फीस

चपरासी भर्ती के लिए आवेदन जमा करने के इच्छुक उम्मीदवारों को हम बता दें कि आप अपना आवेदन बिल्कुल मुफ्त में जमा कर सकते हैं। दरअसल बिहार सिविल कोर्ट के द्वारा इस भर्ती को बिल्कुल निशुल्क रखा गया है।

परंतु हम आपको यहां बता दें कि पोस्टल व्यवस्था इत्यादि जैसी आवश्यक प्रक्रिया के लिए आपसे थोड़ा बहुत शुल्क लिया जा सकता है। इस प्रकार से बिहार राज्य के युवाओं को आवेदन देने में कोई आर्थिक समस्या नहीं होगी।

चपरासी भर्ती के लिए आयु सीमा

बिहार राज्य के जो निवासी अपने आवेदन पत्र को जमा करने के इच्छुक हैं तो इससे पहले इन्हें आयु सीमा से संबंधित जानकारी जान लेनी चाहिए इसके बारे में हमने नीचे बताया है –

  • बिहार सिविल कोर्ट में चपरासी भर्ती के लिए आवेदन देने हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।
  • सभी आरक्षित श्रेणी जैसे एससी एसटी ओबीसी से संबंधित उम्मीदवारों को केंद्रीय या फिर राज्य सरकार के बनाए गए नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
  • सभी आवेदनकर्ताओं की आयु की गिनती इस भर्ती की आखिरी तारीख 17 जुलाई के हिसाब से की जाएगी।

चपरासी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

जो उम्मीदवार बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती के तहत आवेदन देना चाहते हैं तो इन सबको चयन प्रक्रिया में भी उपस्थित होना होगा इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित कुछ इस प्रकार से दी गई है –

  • सर्वप्रथम जितने भी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र प्राप्त होंगे इनका सत्यापन किया जाएगा।
  • इसके पश्चात चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा जिसमें उम्मीदवार की भाषा दक्षता, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और योग्यता का आंकलन किया जाएगा।
  • सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को फिर दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा जिसके तहत दसवीं कक्षा की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र इत्यादि आपसे मांगे जाएंगे।
  • दस्तावेज सत्यापन के बाद फिर एक मेरिट लिस्ट की घोषणा की जाएगी।
  • जिन अभ्यर्थियों का नाम अंतिम मेरिट सूची में होगा इन्हें पद पर नियुक्ति दे दी जाएगी।

चपरासी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

चपरासी भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को बिहार सिविल कोर्ट ने काफी आसान रखा है और इसके लिए आप निम्नलिखित चरणों को दोहरा सकते हैं –

  • सर्वप्रथम आपको वैशाली सिविल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब यहां पर आपको होम पेज पर इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को पढ़ना है और आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लेना है।
  • इसके बाद फिर आपको अपने आवेदन फार्म में पूछी गई हर जानकारी को सटीक प्रकार से दर्ज करना है।
  • अब सब दस्तावेज जैसे कि जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, शिक्षा के दस्तावेज और निवास प्रमाण पत्र इन सबकी फोटोकॉपी को आवेदन में संलग्न करना है।
  • निर्दिष्ट किए गए स्थान पर आप सभी उम्मीदवारों को अपना पासपोर्ट आकार का फोटो लगाकर हस्ताक्षर करने हैं।
  • फिर इन सब दस्तावेजों को और आवेदन पत्र को एक लिफाफे में डालकर नोटिफिकेशन में लिखे गए पते पर भेजना है।
  • इस बात को सुनिश्चित करें कि आपका आवेदन पत्र 17 जुलाई से पूर्व बिहार सिविल कोर्ट के पास पहुंच जाना चाहिए।

Leave a Comment