सरकार के द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना के माध्यम से शुरुआत में लाभार्थी महिलाओं के लिए हर महीने की दस तारीख को नवीनतम किस्त का लाभ प्राप्त होता था परंतु जुलाई महीने की 10 तारीख निकल चुकी है लेकिन अभी तक राज्य की लाभार्थी महिलाओं के लिए 26वीं किस्त का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है इसलिए लाभार्थी महिलाओं के बीच में किस्त को लेकर इंतजार बना हुआ है।
जो भी महिला है इस योजना की 26वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही है उन सभी की जानकारी के लिए बता दे कि अब आप सभी महिलाओं का इंतजार बस कुछ समय के बाद ही समाप्त होने वाला है क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा 26वीं किस्त को लेकर ऐलान किया जा चुका है जिसकी जानकारी लाभार्थी महिलाओं के लिए होनी चाहिए ,यदि आपको इसकी जानकारी नहीं थी तो अब आपको सभी जानकारी प्राप्त होने वाली है।
इस आर्टिकल के अंतर्गत हम आपको लाडली बहन योजना की 26वीं किस्त कब तक प्राप्त हो सकती है इसके बारे में जानकारी बताएंगे साथ में आप सभी महिलाओं को यह भी बताएंगे कि सरकार के द्वारा जारी की जाने वाली 26वीं किस्त में आप सभी महिलाओं को क्या धन राशि बढ़कर मिलेगी या 1,250 रुपए ही प्राप्त होगी। अगर आप धनराशि से जुड़ी जानकारी जानना चाहती है तो आप आर्टिकल में आप जुड़ी रहे।
Ladli Behna Yojana 26th Installment
जैसा कि आप सभी महिलाओं को बताया गया है कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाडली बहन योजना की 26वीं किस्त को जारी करने को लेकर ऐलान किया जा चुका है और इस ऐलान से राज्य की 1.27 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि अब मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 26वीं किस्त को जारी करने में ज्यादा समय शेष नहीं बचा है और बहुत जल्द यह किस्त जारी की जानी है।
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा इस बार 26वीं किस्त को उज्जैन से जारी किया जाना है। बता दें कि आप सभी लाभार्थी महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जारी की जाने वाली 26वीं किस्त की धनराशि 12 जुलाई 2025 को मिलने वाली है क्योंकि यह किस्त 12 जुलाई को जारी की जाने वाली है और फिर आप सभी महिलाएं अपने अपने बैंक अकाउंट से संबंधित धनराशि को प्राप्त कर सकती हैं।
लाडली बहना योजना के लाभ
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए तोहफा दिया गया क्योंकि आने वाले महीने में रक्षाबंधन का त्यौहार आ रहा है इसलिए मोहन यादव जी के द्वारा ऐलान किया गया है कि रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर अब महिलाओं को 26वीं किस्त के रूप में 1,250 रुपए की धनराशि तो मिलेगी साथ ही ₹250 की अतिरिक्त राशि भी महिलाओं को प्रदान की जाएगी।
जिसको लेकर बीते बुधवार को मुख्यमंत्री के द्वारा कैबिनेट की बैठक में संबोधन भी किया गया है जिसके कारण से अब 1.27 करोड़ महिलाओं को सीधा लाभ मिलने वाला है।
लाडली बहना योजना का उद्देश्य
आप सभी महिलाओं को तो पता होगा कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना को जून 2023 में शुरू शुरू किया गया था जिसका उद्देश्य राज्य की 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की विवाहित पात्र महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना है।
इस योजना की शुरुआत में हर महीने महिलाओं के लिए ₹1,000 प्रदान किए जाते थे और उसके बाद रक्षाबंधन 2023 के अवसर पर सरकार के द्वारा ₹1,000 की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था और इस परिवर्तन की साथ में महिलाओं का आर्थिक विकास तेज गति से हुआ और साथ ही महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा भी बड़ी।
लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा घोषणा की जा चुकी है कि आने वाले अक्टूबर महीने से राज्य की सभी लाडली बना योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए अपेक्षाकृत धनराशि बढ़कर मिलने वाली है और आपको तो पता ही है कि अभी तक हर महीने महिलाओं को केवल 1,250 रुपए प्राप्त होते थे।
लेकिन अब अक्टूबर महीने से महिलाओं को ₹1,500 की धनराशि दी जाएगी और इस धनराशि में हर बार से सरकार के द्वारा वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा सरकार के द्वारा लक्ष्य रखा गया है की लाडली बहन योजना की धनराशि को वर्ष 2028 से ₹3,000 प्रति महीने कर दिया जाएगा।
लाडली बहना योजना किस्त का स्टेटस कैसे चेक करे?
- 26वीं किस्त को चेक करने के लिए आप पोर्टल पर पहुंचें
- इसके मेनू में जाए और आवेदन एवं भुगतान स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो लोग जिसमें आपको आवश्यक क्रेडिशियल दर्ज करना है।
- इसके बाद में आपको निश्चित किए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना पड़ेगा।
- अब आपको नीचे सबमिट बटन मिलेगा उस पर आपको क्लिक करना है।
- अब 26वीं किस्त का पूर्ण विवरण आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- अब आप दिए गए विवरण को ध्यान देते हुए अपनी 26वीं किस्त की स्थिति चेक कर सकती हैं।











