PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान योजना की 20वीं क़िस्त तिथि जारी

Published On: July 11, 2025
PM Kisan Yojana 20th Installment

वर्तमान समय प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले सभी किसानों के लिए केवल इस योजना की 20वीं क़िस्त का इंतजार किया जा रहा है क्योंकि 19वीं किस्त को जारी किए हुए भारत सरकार के द्वारा एक लंबा समय बीत चुका है जिस कारण से अब लाभार्थियों का इंतजार दिन प्रतिदिन 20वीं किस्त को लेकर केवल बढ़ता ही जा रहा है।

आप सभी किसानों के लिए तो पता ही होगा कि भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लगभग 4 महीने के समय अंतराल के बाद में एक नवीनतम किस्तों को ट्रांसफर कर दिया जाता है और 19वीं किस्त को जारी करने के बाद लगभग चार महीने का समय पूरा हो चुका है और अब भारत सरकार के द्वारा इस योजना की 20वीं किस्त को जारी करने की तैयारी की जा रहीहै।

जिन किसानों के लिए पीएम किसान योजना की आगम ए 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है उन सभी किसानों के लिए हमें यह आर्टिकल लेकर हाजिर हुए और हम आप सभी के लिए इस आर्टिकल में बताएंगे कि आपको 20 क़िस्त कब तक प्राप्त होगी एवं इस आर्टिकल में हम यह भी जानेंगे कि आप सभी लाभार्थी किसान 20वीं किस्त किस प्रकार से चेक कर सकते हैं।

PM Kisan 20th Installment

पीएम किसान योजना 20वीं किस्त को वर्तमान समय में तो भारत सरकार के द्वारा जारी नहीं किया गया है लेकिन इस किस्त को जारी करने के लिए भारत सरकार के द्वारा लगभग सभी प्रकार की तैयारी को पूरा कर दिया गया है और अब केवल किस्त को जारी करना ही शेष रह गया है लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि अभी किस्त को कब तक जारी किया जाना है इसकी अभी कोई सरकार द्वारा घोषणा नहीं की गई है।

भारत सरकार द्वारा जब तक 20वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की जाती है तब तक इसके बारे में कोई भी जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं कहीं जा सकती है हालांकि अब आप सभी किसानों के लिए ज्यादा समय तक किस्त को लेकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा और बस कुछ दिनों में ही आप सभी किसानों को 20वीं क़िस्त की बैंक अकाउंट मैं ट्रांसफर कर दी जाएगी जिसे आप आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

पीएम किसान 20वीं क़िस्त कब आएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आगामी 18 जुलाई को बिहार के मोतीहारी का दौरा कर किया जा सकता है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है को पीएम की ओर से बिहार से ही देश के सभी पात्र पंजीकृत किसानों को सौगात के रूप में पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त को जारी किया जा सकता है और किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से 2,000 की राशि ट्रांसफर की जा सकती है हालांकि इस पर अभी घोषणा होना शेष है।

पीएम किसान योजना का लाभ

अगर हम पीएम किसान योजना के माध्यम से किसानों के लिए पड़ने वाले प्रभाव की बात करें तो सभी लाभार्थी किसानों के लिए पीएम किसान योजना का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है क्योंकि इस योजना में किसानों की काफी हद तक मदद की है क्योंकि इस योजना में किसानों को आर्थिक योगदान मिलता है जो निश्चित ही कृषि की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में राहत देती है।

पीएम किसान योजना की ई केवाईसी करवाना जरूरी

ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ई केवाईसी नहीं पूरी की है उन्हें इसका परिणाम देखने को मिल सकता है और उनकी 20वीं किस्त रुक सकती है इसलिए जो किसान चाहते है कि बिना रुकावट 20वीं किस्त उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जा सके तो उनके लिए पीएम किसान ई केवाईसी पूरी करवानी जरूरी है।

पीएम किसान 20वीं क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

निम्न तरीके कापालन करते हुए आप सभी किसान आसानी से अपना 20वीं क़िस्त का भुगतान देख सकते है :-

  • किसानों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना पड़ेगा।
  • इसके मुखपृष्ठ पर दुख रहे ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाना है।
  • उसके बाद ‘Beneficiary Status’ लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब नया पृष्ठ खुलेगा जहां आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद में आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना हैं जिससे आपकी पेमेंट स्टेटस दिखना चालू हो जाए।
  • इस प्रकार आप सभी लाभार्थी किसानों को 20वीं क़िस्त की स्थिति ज्ञात हो जाएगी।

Leave a Comment