आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कट ऑफ का वे सभी उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं जिन्होंने इसके लिए परीक्षा दी है। आपको यहां पर हम जानकारी के लिए बता दें कि एनटीपीसी की परीक्षा रेलवे भर्ती बोर्ड ने 5 जून से लेकर 20 जून तक आयोजित करवाई थी।
इस तरह से लाखों विद्यार्थी इस परीक्षा के जरिए से अपने कैरियर को बेहतर बनाने की उम्मीद करते हैं। दरअसल जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हो जाएंगे इन्हें आरआरबी एनटीपीसी के अंतर्गत नौकरी मिलेगी। तो इस प्रकार से विद्यार्थियों के मन में लगातार कट अंको को लेकर काफी ज्यादा चिंता बनी हुई है।
सभी परीक्षार्थियों के मन में निरंतर यही सवाल है कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कब इस परीक्षा के कट ऑफ अंक जारी किए जाएंगे। अगर आपको भी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी कट ऑफ की प्रतीक्षा है तो ऐसे में इससे जुड़ी हुई जानकारी हम आज आपको बताएंगे। इस लेख में हम आपको संभावित कट ऑफ, रिजल्ट की प्रक्रिया और कट ऑफ को जांचने का पूरा तरीका बताएंगे।
RRB NTPC CBT 1 Cut Off
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से इस वर्ष एनटीपीसी यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के लिए पहले चरण की परीक्षा को लिया जा चुका है। इस तरह से हम आपको बता दें कि परीक्षा की समाप्ति के बाद अब रेलवे द्वारा उत्तर कुंजी को जारी करने के लिए तैयारी की जा रही है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि जब आंसर-की की घोषणा हो जाएगी तो इसके पश्चात सभी परीक्षार्थी इसमें सुधार कर सकते हैं या फिर आपत्ती जता सकते हैं। इस प्रकार से जब यह सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो तब रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा रिजल्ट और कट ऑफ अंकों की भी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
लेकिन हम आपको यहां बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कट ऑफ पिछले सालों के मुकाबले इस बार कुछ घट सकती है। दरअसल इसके पीछे कारण है कि इस बार इस परीक्षा में पूछे गए प्रश्न थोड़े से कठिन थे। इस प्रकार से जब आरआरबी एनटीपीसी के लिए जब कट ऑफ की घोषणा होगी तो उम्मीदवारों को श्रेणी अनुसार अंक जांच करने का मौका मिलेगा।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी
आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी करने की भी तैयारी की जा रही है। इस तरह से उम्मीदवार आंसर की के जरिए से यह अनुमान लगाने में सफल हो पाते हैं कि परीक्षा में इनका प्रदर्शन कैसा रहा है।
इस तरह से हम आपको यह भी बताते चलें कि अगर आप सभी परीक्षार्थी किसी सवाल के उत्तर से अगर असहमत होते हैं तो तब आप इसके खिलाफ आपत्ति को दर्ज कर सकते हैं। ऐसा करने पर जो परीक्षा की निष्पक्षता है वह बढ़ती है और उम्मीदवार अपने सवालों के जवाबों का भी अनुमान लगा सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी से जुड़े हुए कुछ सुझाव
- आप सभी परीक्षार्थी संभावित कट ऑफ को अपने ध्यान में रखें और अपने अभ्यास भाग पर खासतौर से पूरा ध्यान दें।
- रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा जब उत्तर कुंजी की घोषणा की जाए तो इसका सही से अध्ययन करें और गलतियों को सही करें।
- अगर आप परीक्षा में सफल हो जाते हैं तो ऐसे में आप सीबीटी 2 या फिर दस्तावेज सत्यापन के लिए पहले से ही अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार रखें।
- यदि आपके अंक कट ऑफ से थोड़े से नीचे रह जाते हैं तो तब भी आपको अंतिम परिणाम के लिए प्रतीक्षा करनी चाहिए।
RRB NTPC CBT 1 Category Wise Cut Off
| Category | Cut Off Marks |
|---|---|
| UR | 70 – 85 |
| OBC | 65 – 80 |
| EWS | 60 – 80 |
| SC | 55 – 75 |
| ST | 50 – 70 |
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कट ऑफ कैसे चेक करें?
रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा जल्द ही नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के लिए कट ऑफ अंक की घोषणा की जाएगी जिन्हें आप सभी उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों के माध्यम से चेक कर पाएंगे –
- सर्वप्रथम आप सभी उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां पर होम पेज पर आपको रिजल्ट अथवा कट ऑफ लिंक ढूंढना है।
- इस तरह से आपके सामने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कट ऑफ नाम का एक लिंक आएगा।
- आपको इस लिंक के ऊपर क्लिक करना है और इसके तुरंत बाद ही आपके सामने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी का कट ऑफ का पीडीएफ आ जाएगा।
- अब आपको इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लेना है और अपनी श्रेणी के अनुसार कट ऑफ अंकों की जांच करनी है।















