यदि आप एक कन्या के माता-पिता हैं और आप इसके भविष्य को लेकर परेशान रहते हैं तो आपको भारत सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना से लाभ लेना चाहिए। आपको जानकारी के लिए बता दें कि हमारी सरकार ने उन सभी माता-पिता के लिए आरंभ किया है जो अपनी बेटी के भविष्य को वित्तीय तौर पर उज्जवल बनाना चाहते हैं।
इस तरह से बेटी की चाहे शिक्षा की बात हो या फिर शादी की इस योजना के माध्यम से आप काफी बड़ा फंड जमा कर सकते हैं। परंतु हम आपको बता दें कि आप सुकन्या समृद्धि योजना का फायदा तभी ले सकते हैं जब आप इस योजना के अंतर्गत निवेश खाता आरंभ करते हैं।
अगर आपको नहीं पता कि कैसे सुकन्या समृद्धि खाते को आरंभ किया जा सकता है तो ऐसे में हमारा आज का यह पोस्ट आपकी मदद कर सकता है। चलिए आपको बताते हैं सुकन्या समृद्धि योजना विवरण, निवेश के फायदे, पात्रता शर्तें, आवेदन फॉर्म इत्यादि से जुड़ी हुई जानकारी। तो अगर आप अपनी कन्या के भविष्य को लेकर गंभीर हैं तो यह लेख आप अंत तक जरूर पढ़िए।
Sukanya Samriddhi Yojana
केंद्र सरकार के द्वारा संचालित की जाने वाली सुकन्या समृद्धि योजना एक बचत वाली योजना है। इस योजना के माध्यम से देश के हर माता-पिता को यह अवसर मिलता है कि वे अपनी कन्या के लिए बचत कर सकें। एसएसवाई योजना का फायदा विशेष तौर से मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों को दिया जा रहा है।
इस प्रकार से अगर आपकी आर्थिक स्थिति खराब है तब भी आप बहुत ही मामूली से निवेश के साथ इस खाते को शुरू कर सकते हैं और चालू रख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ 250 रूपए न्यूनतम और अधिकतम डेढ़ लाख रुपए जमा करके आप इस योजना के तहत अपनी कन्या का भविष्य बेहतर बना सकते हैं।
आप सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करते हैं तो आप निश्चित तौर पर अपनी कन्या की शिक्षा और शादी जैसे बड़े खर्चों को बिना किसी कठिनाई के पूरा कर सकते हैं। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस योजना में निवेश करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि सिर्फ 10 वर्ष से छोटी बेटी के लिए ही खाता शुरू किया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ
जो माता-पिता या अभिभावक सुकन्या समृद्धि योजना के द्वारा निवेश करने की शुरुआत करते हैं तो तब इन्हें बहुत सारे फायदे मिलते हैं जैसे –
- सुकन्या समृद्धि योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको जमा किए गए धन पर कर का लाभ मिलता है।
- यह योजना हमारी सरकार के द्वारा संचालित की जा रही है इसलिए आपका पैसा निश्चित तौर पर सुरक्षित रहता है।
- एसएसवाई योजना में यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो आप न्यूनतम 250 रुपए और ज्यादा से ज्यादा डेढ़ लाख रुपए हर साल जमा कर सकते हैं।
- योजना के तहत निवेश किए गए पैसे पर चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ मिलता है जिसकी वजह से लंबे समय में अच्छी राशि जमा हो सकती है।
- कन्या की शिक्षा और विवाह के लिए माता-पिता को बिल्कुल भी चिंता नहीं रहती है क्योंकि इस योजना के तहत वित्तीय खर्चे पूरे किए जा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता मापदंड
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के इच्छुक माता-पिता को हम बता दें कि इसके लिए हमारी सरकार ने कुछ पात्रता मापदंड रखे हैं जिन्हें पूरा करने वाले ही अपनी राशि को निवेश कर सकते हैं –
- केवल ऐसी बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि निवेश खाता आरंभ किया जा सकता है जो भारतीय नागरिक हैं।
- कन्या की आयु खाते की शुरुआत करते समय 10 साल से कम होनी आवश्यक है।
- हर परिवार में सिर्फ दो कन्याओं को ही इस निवेश खाते को शुरू करने का लाभ दिया जाता है लेकिन जुड़वां होने की स्थिति में तीनों कन्याओं को फायदा होगा।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
एसएसवाई योजना में निवेश करने वाले इच्छुक माता पिता को हम बता दें कि खाता शुरू करते समय आपको कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराने होते हैं जैसे –
- कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का पैन कार्ड
- माता और पिता का आधार कार्ड
- पासपोर्ट आकार फोटो
- ईमेल आईडी
- चालू मोबाइल नंबर
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि में निवेश को आप निम्नलिखित चरणों के माध्यम से शुरू कर सकते हैं –
- सुकन्या समृद्धि खाता आरंभ करने हेतु आप अपने नजदीक के किसी बैंक या फिर डाकघर में चले जाएं।
- यहां पर अब आप इस योजना के बारे में संबंधित अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर लें।
- अगर आप निवेश करने के लिए सहमत होते हैं तो तब आप सुकन्या समृद्धि योजना के आवेदन पत्र को प्राप्त कर लें।
- अब इस आवेदन फार्म में आप पूछी गई प्रत्येक जानकारी को ध्यान के साथ दर्ज कर दें।
- इसके बाद जो अहम दस्तावेज हैं आप एसएसवाई फार्म के साथ संलग्न करें।
- फिर इस आवेदन फॉर्म को दस्तावेजों के साथ बैंक में या फिर डाकघर में जमा कर दें।
- आवेदन फार्म जमा करते समय आपको न्यूनतम निवेश राशि देनी होगी और इसके बाद रसीद को प्राप्त कर लें।











